फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patient's Immediately died after Injections

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही मरीज की मौत

Wed, 02 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 02 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

झोलाछाप ने बुधवार को एक मरीज की जान ले ली। पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक को झोलाछाप ने दो इंजेक्शन लगा दिए थे। घर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


नाराज परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपी झोलाछाप दुकान में ताला लगाकर फरार है। पुलिस जांच व कार्रवाई की बात कह रही है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हनापुर निवासी हुन्ना प्रसाद (35) को बुधवार सुबह अचानक तेज पेट दर्द उठा। परिवार के सदस्य उसे लेकर तंबौर के ग्राम नौअन पुरवा को रवाना हो गए। यहां पर दरियाना निवासी नागेश्वर नाथ ने सूर्या हेल्थ केयर के नाम से डिस्पेंसरी खोल रखी है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य उसे लेकर सूर्या हेल्थ केयर पहुंचे। परिवार का कहना हैै कि यहां पर झोलाछाप के निर्देश पर उसके सहायक ग्राम लोधनपुरवा निवासी विनोद ने दो इंजेक्शन लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दवाइयां देकर घर ले जाने को कहा। इस पर परिवार के लोग घर को रवाना हो गए पर इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार के लोग उसे लेकर वापस डिस्पेंसरी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस बीच जमा भीड़ का फायदा उठाकर झोलाछाप व उसका सहायक दुकान में ताला लगाकर भाग निकला।

परिवारीजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। परिवार का कहना है कि नागेश्वर नाथ खुद को डॉक्टर बताते हैं। जबकि वे झोलाछाप हैं। उनके गलत इलाज की वजह से हुन्ना की मौत हुई है।


थानाध्यक्ष राम शंकर यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर नागेश्वर नाथ व उसके सहायक विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed