फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passengers will get relief, increased frequency of buses

मुसाफिरों को मिलेगी राहत, बसों के बढ़ाए गए फेरे

Fri, 21 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get relief, increased frequency of buses
सीतापुर। दीपावली और भाईदूज पर्व को लेकर इस बार लोगों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने दिल्ली रूट के साथ ही अन्य रूटों की बसों के चक्करों को बढ़ा दिया है। जिसमें लखनऊ, लखीमपुर हरदोई और बहराइच रूट की बसें शामिल हैं। यह संचालन धनतेरस से शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास मौजूदा समय में 101 निगम की बसें हैं। इसके साथ ही 69 बसें अनुबंधित हैं। जो कि कई रूटों पर चलती हैं। वर्तमान समय में दिल्ली रूट पर जाने के लिए कुल 22 बसें हैं। यह शाहजहांपुर, बरेली होती हुई दिल्ली जाती हैं। यह बसें पहले 22 फेरे लगाती थीं। जिनके फेरे बढ़ा कर 34 कर दिए गए हैं। अब वह 12 फेरे अतिरिक्त लगाएंगी। लंबे सफर में चालक को समस्या न हो इसलिए एक बस पर दो चालक नियुक्त किए जाएंगे। ताकि उनको बस चलाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट की बसों पर अधिक ध्यान धनतेेरस पर इसलिए दिया गया है क्योंकि जिले के कई लोग दिल्ली से वापस आते हैं। वह समय रहते ही अपने घर पहुंच जाएं। इसलिए इसको लेकर बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही भाईदूज को लेकर लखनऊ, लखीमपुर हरदोई और बहराइच रूट पर बसों के फेरों को सवारियों के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। अनुबंधित बसें हों या निगम की, किसी भी रूट की बस खाली खड़ी नहीं रहेगी। उसको लगातार गतिमान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत करने वाले चालकों को मिलेगा पुरस्कार
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि 22 से 31 अक्तूबर (10 दिन) तक जो भी चालक प्रतिदिन लगातार 300 किलोमीटर बस चलाएगा, उसको चार हजार रुपये का पुरस्कार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इस योजना में अगर कोई चालक नौ दिन तक लगातार बस चलाएगा तो उसे 3150 रुपये दिया जाएगा। यदि कोई चालक 300 किलोमीटर से अधिक बस चलाता है तो उसे साढे़ पांच पैसे प्रति किलो मीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

वर्कशॉप पर काम करने वाले भी होंगे पुरस्कृत
वर्कशॉप पर लगा कर्मचारी अगर 10 दिन लगातार बिना किसी छुट्टी के काम करेगा तो उसको 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं नौ दिन तक काम करने वाले कर्मचारियों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed