फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passengers standing on the road waiting for the bus

Sitapur News: सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers standing on the road waiting for the bus
सीतापुर। कस्बे में बस स्टॉप और यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। कोहरे व शीतलहर के बीच बसों के इंतजार में सड़क पर खड़े रहना यात्रियों की मजबूरी है। कोई निर्धारित स्टॉप नहीं होने से अधिकतर बस चालक सड़क पर खड़े यात्रियों को अनदेखा कर फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं। सड़क पर खड़े होने से यात्रियों को परेशानी तो उठानी ही पड़ती है ।
विज्ञापन

सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे कमलापुर कस्बा बसा है। यहां ब्लॉक मुख्यालय, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआसी, कई बैंक शाखाएं, गन्ना समिति, संस्कृत महाविद्यालय, इंटर कॉलेज समेत कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थान हैं। सैकड़ों लोगों का रोजाना कस्बे में आवागमन होता है।
विज्ञापन

जिला व तहसील मुख्यालय के अलावा लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद, बनारस, दिल्ली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर मेरठ, कानपुर इत्यादि गंतव्यों पर जाने के लिए क्षेत्र के लोग कस्बे से ही बस पकड़ते हैं। ऐसे में यहां रोडवेज बस स्टॉप व यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में लोगों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई निर्धारित स्टॉप चिन्हित नहीं होने से यह भी निश्चित नहीं रहता कि परिवहन निगम की बसें रुकेंगी भी या नहीं। अक्सर यात्री बस रुकवाने का प्रयास ही करते रह जाते हैं और चालक उन्हें अनदेखा कर फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं।
एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले कस्बा निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि सीतापुर ऑफिस के लिए रोजाना अप-डाउन करते हैं। बसों के ठहराव का कोई निश्चित स्थान नहीं है। यात्री प्रतीक्षालय भी नहीं है। ऐसे में सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

अंशू ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में अक्सर सीतापुर व लखनऊ जाना पड़ता है। बस चालक मनमानी करते हैं। बसें नहीं रोकते, काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। राजेश ने कहा कि बस अड्डा बन जाए तो बसों का ठहराव निश्चित हो जाएगा। यात्रियों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed