फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Parikramarthi left after bathing in Dadhichi Kund

दधीचि कुंड में स्नान कर रवाना हुए परिक्रमार्थी

Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Parikramarthi left after bathing in Dadhichi Kund
मिश्रिख से पंच कोसी परिक्रमा के बाद घर लौटते साधु-संत। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
मिश्रिख/सीतापुर। पौराणिक पंचकोसीय परिक्रमा आस्था व उल्सास के साथ पूरी हुई।। दधीचि कुंड में स्नान व परिक्रमा करके परिक्रमार्थी अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। जब साधु संत मिश्रिख से विदा ले रहे थे तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए। अपने साधु संतों को फूल मालाएं पहना कर उनका आशीर्वाद लिया। अगले बरस इसी तरह यहां पर आकर आशीष देने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

मिश्रिख की पंचकोसीय परिक्रमा होली के दिन सोमवार को समाप्त हो गई। देश विदेश से जुटे श्रद्वालु व साधु संत मिश्रिख में पांच दिन तक पड़ाव डाले रहे। इस दौरान वह सुबह उठकर पहले पंचकोसीय परिक्रमा करते उसके बाद अपनी भक्ति में लीन रहते। आखिरी दिन साधु संतों ने दधीचि कुंड पहुंचकर स्नान किया। विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव ने साधु संतों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा के अध्यक्ष महंत भरतदास सहित अन्य साधु संत जब दधीचि कुंड से स्नान करके पलायन कर रहे थे तो रास्ते में जगह-जगह पर साधु संतों का स्वागत लोगों ने किया। श्रद्धालुओं ने अपने संतों की स्वागत में पलकें बिछा दी। फूल मालाओं से उनको जबरदस्ती विदाई दी। साधु संतों के मिश्रिख से चले जाने से मिश्रिख में काफी भीड़भाड़ शांत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह तक चलेगा मेला
मिश्रिख की पंचकोसीय परिक्रमा समाप्त हो गई है। अब मिश्रिख में एक माह तक मेला चलेगा। इस मेले में कई प्रांतों के व्यापारी आए हुए है। यहां पर छोटे से लेकर बड़े व्यापारी तक अपनी दुकान लगाए हुए है। परिक्रमा के बाद लोगों की खरीदारी का सिलसिला शुरू हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की खरीदारी चल रही है।

फैली गंदगी
परिक्रमा हो जाने के बाद साधु संत मिश्रिख से पलायन कर चुके है। ऐसे में मिश्रिख में हर तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। नगरपालिका द्वारा परिक्रमा काल बीत जाने के बाद सफाई नहीं की गई है। परिक्रमार्थी खुले मैदान से लेकर बाग बगीचों में रूके हुए थे। इससे यहां पर संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा इस बार कोई भी सुविधा नहीं दी गई थी। न तो पेयजल के इंतजाम किए गए थे, न ही साफ सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed