फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panic in the area due to leopard footprint

तेंदुए के पगचिह्न मिलने से इलाके में दहशत

Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panic in the area due to leopard footprint
नेरी (सीतापुर)। इलाके में सिंचाई करने जा रहे किसान को खेत में किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नजर आने से दहशत फैल गई। करीब 25 दिन पूर्व इसी गांव में तेंदुए की आमद हुई थी। तेंदुआ लौट आने की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। देर शाम तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के जहांसापुर अमिर्ता गांव का मुख्य व्यवसाय खेती है। किसान धनेश ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद गांव के पश्चिम स्थित अपने खेत गया था। खेत में उसे किसी जंगली जानवर के पगचिह्न दिखे। घबराए धनेश ने गांव जाकर ग्रामीणों को यह बात बताई। ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर खेत पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक देखने में पगचिह्न तेंदुए के लग रहे थे। दरअसल, 20 से 25 दिन पहले इसी गांव में तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन

फिर से पगचिह्न देखे जाने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। रामकृष्ण ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी को सूचित कर दिया गया है। मुनेंद्र यादव, विक्रांत, धनेश पाल, चोपराम, रोहित पांडेय व विश्राम लाल आदि ने बताया कि पगचिह्न देखे जाने के बाद डर के मारे कोई खेत जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी राममूर्ति सिंह ने बताया सूचना मिली है। मौके पर टीम भेज दी गई है। उधर, ग्रामीणों का कहना है, कि देर शाम तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed