फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panchayat bypoll : 11 nomination rejected in probe

पंचायत उपचुनाव : जांच में 11 परचे खारिज

Thu, 27 Jun 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayat bypoll : 11 nomination rejected in probe
सीतापुर। जिले में पंचायत उप चुनाव में रिक्त 137 पदों पर दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच की गई। विभिन्न खामियों के कारण 11 लोगों के परचे निरस्त हो गए।
विज्ञापन

इनमें प्रधान के तीन व सदस्य ग्राम पंचायत के आठ परचे शामिल है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर 93 ने नामांकन किए थे। शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया होगी। इसी दिन वैध प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 12 रिक्त प्रधान पदों के सापेक्ष दाखिल हुए 48 नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को ब्लाक मुख्यालयों पर हुई। ब्लॉक मछरेहटा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर उत्तरी के प्रधान पद पर रंजना पत्नी दीपू का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां पर दो दावेदार बचे हैं। इसी प्रकार ब्लॉक हरगांव की ग्राम पंचायत नौनेर के रिक्त प्रधान पद के लिए पांच में दो लोगों के परचे रद्द हुए। शेष ब्लॉकों में प्रधान पदों पर दाखिल 45 परचे सही मिले।
ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 121 पदों के सापेक्ष 41 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें ग्राम पंचायत शाह दवावल के वार्ड चार के लिए दाखिल एकमात्र नामांकन को जांच में रद्द किया गया।

ग्राम पंचायत रमुवापुर एवं चौसा के दो-दो, हरिहरपुर नवादा, ईरापुर सुतौली, भिठौली के एक-एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
बीडीसी के चार पदों पर एक-एक पर्चा भरा गया था। यह सभी जांच में सही पाए गए हैं। इस प्रकार दाखिल हुए 93 परचों में 82 सही पाए गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/ निकाय) सुरेश कुमार ने बताया कि 28 जून को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed