फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panchayat assistant will be appointed after eligibility check

पात्रता जांच के बाद होगी पंचायत सहायक की नियुक्ति

Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant will be appointed after eligibility check
सीतापुर। पंचायत सहायकों की नियुक्ति में अभी समय लगेगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों को अनुमोदन नहीं किया गया है। पारदर्शी चयन के लिए सीडीओ ने ब्लॉकवार चार समितियां गठित की हैं। इनके द्वारा ग्राम पंचायतों से चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच व तैयार की गई मेरिट सूची की मिलान के बाद रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद समिति द्वारा अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 1599 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक एकाउंटेंट-कम-डाटा-इंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन प्रक्रिया सात सितंबर तक पूर्ण की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्राप्तांक के प्रतिशत के औसत अंकों के आधार तैयार पात्रता सूची में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन कर उसका अनुमोदन जिला स्तरीय समिति से प्राप्त करना है।
विज्ञापन

सीडीओ अक्षत वर्मा ने ब्लॉकवार चार समितियां गठित की हैं। प्रत्येक समिति में एक जिला स्तरीय अफसर के साथ तीन अधिकारी सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। इन्हें जीओ में दी गई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं तैयार की गई मेरिट सूची की मिलान के बाद रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करना है। इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन की कार्यवाही की जाएगी। समिति द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। छह ब्लाकों की जांच पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों का कराया जा रहा निस्तारण
विभिन्न स्रोतों से तकरीबन ढाई सौ शिकायतें डीपीआरओ दफ्तर में प्राप्त हुई हैं। इनके मार्फत पंचायत सहायक के चयन में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ये सभी शिकायतों संबंधित एडीओ पंचायत को भेजी हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति से इनका निस्तारण कराकर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाए जिससे समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण हो सके।
कुछ ऐसी शिकायतें हैं जिनमें प्रधान के रिश्तेदारों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा बिना इस्तीफा दिए चयन करने का उल्लेख किया गया है। इनका निस्तारण शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार संबंधित द्वारा चयन से पूर्व दिए गए इस्तीफे को स्वीकार किया जाएगा।

सीडीओ द्वार गठित समितियों से आख्या प्राप्त होने के बाद पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा संस्तुति संबंधी कार्यवाही की जाएगी। नियुक्ति के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। यदि कोई जटिल प्रकरण जिला स्तर से निस्तारित नहीं हो सकेगा तो उसे पंचायत राज निदेशक को भेजकर समाधान कराया जाएगा।
-मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed