{"_id":"584996034f1c1b732a4484f3","slug":"palika-light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका समेत चार की बत्ती काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका समेत चार की बत्ती काटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को नगरपालिका सीतापुर व खैराबाद समेत कई सरकारी व निजी कनेक्शन काटे। यह कार्रवाई बकाया बिल न जमा करने पर की गई है। इससे इन कार्यालयों की बिजली गुल हो गई।
पावर कॉर्पोरेशन इस समय बकाया बिल की वसूली को लेकर अभियान चला रहा है। जिसके तहत दस हजार से अधिक के बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है। गुरुवार को कॉर्पोरेशन ने नगरपालिका परिषद सीतापुर व खैराबाद सहित खंड विकास अधिकारी हरगांव व खैराबाद की बिजली काट दी।
इन सभी कनेक्शनों पर 22 लाख के करीब की बकायेदारी थी। वही कॉर्पोरेशन ने सख्त रूख अपनाते हुए एक दर्जन निजी कनेक्शनों की भी बिजली काट दी है। गुरुवार को विभाग ने 28 लाख का राजस्व भी वसूला। अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया बकायेदारी को लेकर बिल वसूली व कनेक्शन के काटने का अभियान चालू रहेगा।