{"_id":"5dc5beb58ebc3e5b3d4974ef","slug":"paidal-yatra-of-bindra-sitapur-news-lko491218425","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की पैदल यात्रा पर निकले बिंद्रा सीतापुर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की पैदल यात्रा पर निकले बिंद्रा सीतापुर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना लेकर भारत की पैदल यात्रा कर रहे बिंद्रा प्रसाद शुक्रवार को लखनऊ होते हुए सीतापुर के सिधौली कस्बे में पहुंचे। बिंद्रा प्रसाद निवासी रानुपर तहसील बबेरा जिला बांदा ने बताया कि वह बीते दो वर्ष तीन महीने से पैदल यात्रा कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने चित्रकूट से यात्रा शुरु की और इलाहाबाद, बनारस, बाबा बैजनाथ धाम, बुद्धगया, कन्याकुमारी, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, सोमनाथ सहित देश के अधिकांश मंदिर व तीर्थों की पैदल यात्रा की। कई स्थानों की दंडवत यात्रा भी की।
उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में अमरनाथ, बद्रीनाथ, ज्वाला देवी की यात्रा पर चल पड़े है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आर्थिक तंगी भी रही, लेकिन हौसला लिए हुए वह बढ़ते रहे। कई मामलों में कटु अनुभव भी मिले तो कहीं दानी व्यक्तियों ने साथ दिया। उनका सपना है कि भारत देश विश्व गुरु बने और पूरी दुनिया में देश का नाम हो।