फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PAC Central Zone dominates 300m shooting.

Sitapur News: 300 मीटर शूटिंग में पीएसी मध्य जोन का दबदबा

Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
PAC Central Zone dominates 300m shooting.
सीतापुर। शहर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के तत्वावधान में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल/रिवाल्वर पिस्टल शूटिंग एवं आर्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता-2026 के पांचवें दिन शनिवार को 300 मीटर व्यक्तिगत व टीम स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के नौ जोन और पीएसी के तीन जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इसके तहत पुरुष श्री पोजीशन शूटिंग स्पोर्ट्स नई स्पर्धा वर्ग की 300 मीटर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन के कांस्टेबल ईश्वर चंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी जोन के कांस्टेबल दीपक सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पीएसी पश्चिमी जोन के कांस्टेबल ऋषभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में भी पीएसी मध्य जोन ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। पीएसी पश्चिमी जोन की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि पीएसी पूर्वी जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त से 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें पुलिसकर्मी विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पांचवें दिन 300 मीटर शूटिंग में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।


व्यक्तिगत स्पर्धा में पीएसी मध्य जोन के ईश्वर चंद्र और दीपक सैनी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल कर टीम की मजबूत स्थिति बनाई। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के निशानेबाजी कौशल को और बेहतर बनाना तथा प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed