फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oxygen will reach 185 beds through pipes

185 बेडों पर पाइप से पहुंचेगी ऑक्सीजन

Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will reach 185 beds through pipes
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन का उद्घाटन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में अब 185 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप लाइन के जरिए होगी। करीब 20 लाख से निर्मित पाइप लाइन का गुरुवार को स्नातक एमएलसी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को अब अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन पाइप लाइन का गुरुवार को एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में लोकार्पण कर मरीजों के लिए समर्पित किया। 20 लाख लागत की विधायक निधि से स्थापित ऑक्सीजन पाइप लाइन द्वारा अब जिला अस्पताल के 185 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पहले ही स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट भी स्थापित होगी, जिससे गुर्दे के गंभीर रोगियों का इलाज भी स्थानीय स्तर पर होगा। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने एमएलसी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर चिकित्सा अधीक्षक अनिल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, जया सिंह, जितेंद्र मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed