फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oxygen plant will be installed in district hospital

जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 27 Apr 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be installed in district hospital
सीतापुर। कोविड मरीजों को अब ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इस पर सीएमओ ने अंतिम मुहर लगा दी है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही हैं। एक-एक सिलेंडर के लिए मारामारी मची हुई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में बाराबंकी जनपद से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। लेकिन इस समय डिमांड अधिक होने से जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से पहले सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की जाएगी। आपूर्ति के बाद अगर ऑक्सीजन बचती है तो इसे प्राइवेट अस्पतालों को दिया जा सकता है। सीएमओ ने जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर विधायक ने दी 50 लाख की निधि
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने विधायक निधि से 50 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट के लिए देने की सहमति दी है। विधायक ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को पत्र लिखा है। जिसके जरिये, कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निधि से सीएमओ को यह धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया है।

सांसद ने ट्रॉमा चलाने को सीएम को लिखा पत्र
सांसद राजेश वर्मा ने जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसके जरिये कहा कि, जिले में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसलिए अतिरिक्त बेडों का इंतजाम करा दिया जाए। कई वर्षों से ट्रॉमा सेंटर बंद पड़ा है। इन परिस्थितियों में अगर ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाए तो काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिला अस्पताल का चयन हो गया है। जल्द ही प्लांट बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed