{"_id":"610d8a388ebc3e88d8611c5d","slug":"order-sitapur-news-lko5902261105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मानकविहीन मिला भवन होगा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मानकविहीन मिला भवन होगा ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायत भवनों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मानकविहीन भवन बनाकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। जांच में सही भी पाया जा रहा है। मछरेहटा ब्लॉक क्षेत्र में बनवाया गया एक ऐसा ही भवन मानकविहीन पाया गया है। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद अब इस भवन को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत भवन की दो सहायक अभियंताओं ने संयुक्त रूप से जांच की थी, जिसमें निर्माण सामग्री अच्छी क्वालिटी की नहीं पाई गई है।
भवन को ध्वस्त कराकर दोबारा बनाए जाने की संस्तुति की गई है। निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रथम, पंचम ने विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत डेंगरा में निर्मित पंचायत भवन की जांच की।
स्थली जांच में पंचायत भवन की फाउंडेशन में पीसीसी का कार्य नहीं पाया गया। यह कार्य 90 सेंटीमीटर चौड़ाई, 15 सेंटीमीटर मोटाई में कराया जाना था। फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल में कॉलम का निर्माण किया गया है। फुटिंग का निर्माण नहीं किया गया है। ब्रिक कार्य की चौड़ाई और गहराई प्रावधान से कम पाई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया सुपर स्ट्रक्चर का कार्य संतोषजनक है, लेकिन फाउंडेशन के कार्य में ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार कार्य नहीं कराया गया है। लापरवाही के कारण भवन को ध्वस्त करके दोबारा निर्माण करने की संस्तुति की गई है। संवाद