फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   OPD is open but patients are not coming

ओपीडी खुली पर नहीं आ रहे मरीज

Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
OPD is open but patients are not coming
जिला अस्पताल में ओपीडी में कक्ष में बैठे ईएनटी चिकित्सक। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोरोना संक्रमण थमने के बाद भले ही जिला व महिला अस्पताल की ओपीडी शुरू कर दी गई हो, लेकिन यहां पर अभी मरीज नहीं आ रहे हैं। पिछले दो दिन से यहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शनिवार को भी ओपीडी, पैथालॉजी व दवा काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। इन जगहों पर बैठे कर्मी मरीजों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कोरोना की बेकाबू दूसरी लहर के कारण 17 अप्रैल से ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। जब संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो सरकार ने ओपीडी सेवा शुरू कर दी है। लेकिन अस्पताल में मरीज नहीं पहुंच रहे है। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में सभी चिकित्सक बैठे हुए नजर आए।
विज्ञापन

ओपीडी में डॉ. जेएन सिंह, डॉ. एन नथानी, डा. जसवंत, डॉ. लाभायन, डॉ. प्रजापति सब मरीजों के ही इंतजार में दो बजे तक अपने-अपने कक्षों में बैठे रहे। जब मरीज नहीं आए तो वे अपना सरकारी कामकाज करने में जुट गए। यही हाल जिला महिला अस्पताल का भी दिखाई दिया। यहां के दवा, पैथालॉजी व ओपीडी में सन्नाटा रहा। केवल इमरजेंसी में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नाटे में रहे चिकित्सक
जिला अस्पताल की ओपीडी में सन्नाटा रहा। ईएनटी चिकित्सक डॉ. जसवंत 12 बजे ओपीडी में बैठे हुए नजर आए। यही हाल सर्जन डॉ. लाभायन के कक्ष का भी दिखाई दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एन नथानी के कक्ष में दो सिर्फ मरीज दिखे। जबकि त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रजापति भी अकेले ओपीडी में बैठे हुए नजर आए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश एक-दूसरे से गुफ्तगू कर रहे थे। ओपीडी में कोई मरीज नहीं था।
नहीं पहुंचे मरीज
जिला महिला अस्पताल का हाल जिला अस्पताल जैसा ही दिखाई दिया। अस्पताल में कुर्सी पर बैठने के लिए मचने वाली मारामारी गायब रही। सन्नाटें में कुर्सियां पड़ी रही। चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का इंतजार कर रही थी। चिकित्सकों ने बताया, दोपहर 12 बजे तक महज 15 मरीज ही आए थे। उनको दवाइयां दी गई। यहां के चिकित्सक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिखाई दिए।
दवा व पैथालॉजी में पसरा रहा सन्नाटा
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोजाना 200 से अधिक जांचें होती थी। इसकी वजह से पैथालॉजी के बाहर मरीजों की भीड़ जुटती थी। लेकिन शनिवार को दोनों जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक भी मरीज वेटिंग में बैठा नहीं दिखाई दिया। यही हाल दवा काउंटर का भी रहा। जब मरीज नहीं आए तो दवा काउंटर खाली पड़े रहे।

ओपीडी सेवा चल रही है लेकिन मरीज कम आ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से जब लोग घरों में रहे तो उन्होंने सेहत का काफी ख्याल रखा है। इससे बीमारियों पर अंकुश लगा है। शनिवार होने के कारण भी कम मरीज आए है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed