फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply disrupted in 785 villages.

Sitapur News: 785 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in 785 villages.
सीतापुर। आंधी और बारिश से बिगड़ी बिजली आपूर्ति एक सप्ताह बाद भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। रविवार को जिले के 785 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से ग्रामीणों के घरों में सबमर्सिबल बंद हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है। आटा चक्की समेत कई छोटे उद्योग-धंधे भी बंद हैं। इससे लोगों की दिनचर्या के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले आंधी और बारिश के दौरान करीब पांच हजार गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। दो हजार से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि करीब 100 ट्रांसफार्मर खंभों से टूटकर जमीन पर गिर गए थे। विभाग ने मरम्मत शुरू कराई, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव के कारण काम प्रभावित हुआ। पानी भरा होने से खंभे लगाने और तार बिछाने में दिक्कत आई। पानी कम होने के बाद काम तेज किया गया, लेकिन अब भी 785 गांवों में लोगों के लिए बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण राकेश और उमेश ने बताया कि बिजली बहाल कराने के लिए वे तीन बार उपकेंद्र जा चुके हैं। हर बार आश्वासन मिलता है। आंधी के दाैरान उनके क्षेत्र में करीब 20 खंभे गिरे हैं, जिन्हें अब तक नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि सबमर्सिबल बंद होने से पड़ोस में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। उपेंद्र ने बताया कि बिजली न आने से मजबूरी में जनरेटर खरीदा है। इससे पानी भरने और इन्वर्टर चार्ज करने का काम चल रहा है, लेकिन अतिरिक्त खर्च हो रहा है। रामलखन ने बताया कि आटा चक्की बंद है। अब गेहूं पिसवाने के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। आशीष के मुताबिक घर के पांच मोबाइल में चार बिजली न होने से डिस्चार्ज पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed