फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   only one purchasing centers got open in four

चार क्रय केंद्रों में सिर्फ एक पर हो रही खरीद

Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
only one purchasing centers got open in four
नोटबंदी के विरोध में गल्ला व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण किसानों को सरकारी धान क्रय केंद्रों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। लेकिन इन केंद्रों पर भी उन्हें राहत मिलती नजर नही आ रही है। वजह, जिला मुख्यालय पर खुले चार क्रय केंद्रों में से एक ही केंद्र पर तौल की जा रही है। अन्य केंद्रों में कहीं केंद्र प्रभारी नहीं है, कहीं कैश की दिक्कत तो कहीं तौल न करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर किसानों से धान खरीदने के लिए विपणन शाखा, कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ व  एफसीआई के क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन दिनों 500 व 1000 रुपये की नोटबंदी के विरोध में गल्ला व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसकी वजह से सरकारी क्रय केंद्र ही किसानों के लिए एक मात्र सहारा है। किसानों की दिक्कत जानने के लिए जब इन क्रय केंद्रों की हालत जानी गई, तब स्थिति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन


कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र पर मिश्रिख दधीचि आश्रम का किसान मडालू चार ट्रॉली धान लेकर खड़ा था। उसने बताया कि वह बीते शनिवार को इस क्रय केंद्र पर धान लेकर आया था। तब से इस केंद्र पर प्रभारी ही मौजूद नहीं है। शुक्रवार को उसे पूरे सात दिन हो गए, लेकिन ट्रॉली तौली नहीं जा सकी। पीसीएफ व एफसी आई के केंद्र प्रभारी नदारद मिले। पीसीएफ के केंद्र पर कैश न होने की दिक्कत बताई जा रही थी, जिसकी वजह से किसानों का धान न खरीदने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीआई सेंटर पर कोई बोलने को तैयार नहीं था, यहां के केंद्र प्रभारी नदारद थे। मंडी का हाल ये था कि महज विपणन शाखा पर ही तौल हो रही थी, जिसकी वजह से उसका स्टाक भी भर गया था। विपणन शाखा के प्रभारी रजितराम यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर जो भी किसान पहुंच रहा है, उसका धान मानक देखने के बाद तौलाया जा रहा है। यही वजह है कि यहां पर स्टाक भर गया है। क्रय केंद्र पर 2500 क्विंटल धान लगा हुआ है। स्टाक बढ़ने के कारण अब और धान खरीदने में सोच विचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed