{"_id":"62780dbddccf391d92368d25","slug":"only-43-percent-of-children-could-be-vaccinated-sitapur-news-lko62968740","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 43 फीसदी बच्चों का हो सका टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 43 फीसदी बच्चों का हो सका टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बच्चों का टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग को पसीना आ रहा है। करीब तीन माह बाद महज 43 फीसदी यानी 81 हजार 591 बच्चों का ही टीकाकरण हो सका है। विभाग को 1.90 लाख बच्चों का टीकाकरण करना है। अभिभावकों की ओर से इस टीकाकरण में रुचि न लेने से विभाग को लक्ष्य पूरा करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
कोरोना के हाल ही में आए अधिकतर केसों में बच्चों की संख्या काफी अधिक थी। इससे स्वास्थ्य विभाग का अधिक फोकस बच्चों पर बना हुआ है। जिससे इनका समय से टीकाकरण पूरा किया जा सके। लेकिन अभिभावक बच्चों का टीकाकरण कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 12 से 14 साल के 1.90 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। जिसमें अब तक महज 81,591 बच्चों को पहली डोज लग सकी है। इसके लिए विभाग की तरफ से बराबर स्कूलवार कैंप व सीएचसी पर टीकाकरण करवाया जा रहा है।
कोरोना से एक और संक्रमित
जिले में कोरोना का एक नया मामला को सामने आया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीज की जानकारी मिलने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। पिछले एक माह में सात लोग संक्रमित हुए हैं। ये सभी होम आइसोलेट के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब महज एक सक्रिय केस बचा है।
विज्ञापन
अभिभावक लगवाएं टीका
बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का पूरा प्रयास हो रहा है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का कैंप व अस्पतालों में जाकर पहली व दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। इससे कोरोना संक्रमण से निपटने में मदद मिलेगी।
डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी