फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Online booking of fertilizer has become a source of trouble for farmers

Sitapur News: किसानों की परेशानी का सबब बनी खाद की ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Online booking of fertilizer has become a source of trouble for farmers
 सहकारी समिति सलेमपुर में खाद लेने के लिए लगी किसानों की कतारे। संवाद
सीतापुर। खाद की ऑनलाइन बुकिंग किसानों के जी का जंजाल बन गई है। इस नई व्यवस्था ने किसानों की भाग दौड़ बढ़ा दी है। बुकिंग के बाद समिति पर खाद न मिलने अथवा समिति बंद होने से क्यूआर कोड का निर्धारित समय बीत जाता है। किसान को फिर 30 से 50 रुपये खर्च कर बुकिंग करानी पड़ती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समितियों पर कभी सचिव तो कभी खाद नहीं मिलती है। बिसवां ब्लॉक की सलेमपुर सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह 10 बजे किसानों की भारी भीड़ लगी थी। किसान लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यहां किसानों ने बताया कि समिति सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को ही खुलती है। कैहमारा खुर्द के किसान कलीम खां ने बताया कि पिछले 20 दिनों से दौड़ रहे हैं। चम्पापुर के किसान मायाराम ने बताया कि एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं। किसान अलोक सिंह ने बताया कि दो बार ऑनलाइन बुक कराना पड़ा। 50 रुपये खर्च हुए फिर भी खाद के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही। रामनगर के नौमीलाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से सभी किसान परेशान है। समिति नियमित न खुलने से समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed