{"_id":"668c5798b183a68cc70f6b04","slug":"online-attendance-system-should-be-implemented-only-after-solving-the-problems-sitapur-news-c-102-1-slko1037-115951-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: समस्याओं के समाधान के बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था हो लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: समस्याओं के समाधान के बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था हो लागू
Tue, 09 Jul 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते पदाधिकारी।
सीतापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदेश इकाई के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संगठन मंत्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव रावत का कहना है कि शिक्षक बहुत ही दुर्गम रास्तों पर चलकर विद्यालय पहुंचते है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी लगाना बहुत ही मुश्किल है। जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों की मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक ऑनलाइन हाजिरी लगाना उचित नहीं है। इस प्रदर्शन में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी सहित सभी ब्लॉकों के शिक्षक शामिल रहे। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, आशीष चंदेल, दिनेश पासवान, पुनीत वर्मा, राजेश राजू, विवेक तिवारी, प्रवेश कुमार वर्मा, रणधीर बर्मन आदि मौजूद रहे।