फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One thousand liters of oxygen will be produced in a minute

एक मिनट में बनेगी एक हजार लीटर ऑक्सीजन

Wed, 05 May 2021 08:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
One thousand liters of oxygen will be produced in a minute
सीतापुर। कोरोना काल में सबसे अधिक ऑक्सीजन की हो रही किल्लत अब जल्द दूर होने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) व रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट से एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। जिलाधिकारी ने सीएमओ व सीएमएस को तत्काल अस्पताल में जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। अधिकतर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। एक-एक सिलेंडर के लिए मारामारी मची हुई है। न तो जरूरत के मुताबिक अस्पतालों में ऑक्सीजन है, न ही बाहर लोगों को मिल पा रहे है। इससे कई लोगों की सांसे थम चुकी है। अब जिलेवासियों को इलाज के लिए ऑक्सीजन की हो रही किल्लत जल्द दूर होने की उम्मीद दिख रही है। जिला अस्पताल परिसर में एनएचआई व डीआरडीओ ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा।
विज्ञापन

इस प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट होगी। प्लांट लगने से भारी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीएमओ व सीएमएस को तत्काल अस्पताल में जगह मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। प्लांट लगने के बाद कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिलने पर काफी मदद मिलेगी। सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने भी मदद के लिए लिखा पत्र
ऑक्सीजन प्लांट व वेंटीलेंटर की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका सीतापुर ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है। सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसके जरिये कहा है कि सीतापुर में इस समय कोरोना से मौतें हो रही हैं। लोगों को न तो ऑक्सीजन मिल रही है, न ही उनको वेंटीलेंटर की सुविधा हो पा रही है।

इसलिए नगर पालिका के 14वें वित्त आयोग से जिला अस्पताल में तीन व जिला महिला अस्पताल में दो वेंटीलेंटर की व्यवस्था कर दी जाए। ऑक्सीजन प्लांट इस बजट से लगवा दिया जाए। प्लांट के संचालन में होने वाले खर्च का भार नगर पालिका खुद ही अपने स्रोतों से वहन करेगी। इससे जनता को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed