फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One sick from Dengue

डेंगू की चपेट में आया युवक

Thu, 01 Sep 2016 11:00 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
One sick from Dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

महमूदाबाद का एक युवक डेंगू की चपेट में आ गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सक अभी डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। 

विज्ञापन


महमूदाबाद के ग्राम चतुरा बेहड़ निवासी नीरज राठौर (33) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी डॉक्टर के यहां दिखाया। ब्लड जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नीरज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन अपनी जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि करने की बात कह रहा है। परिवार वाले उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना था कि नीरज की प्लेटलेट्स एक लाख से अधिक हैं। ऐसे में उन्हें डेंगू जैसे रोग से खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed