{"_id":"680fc8746fc8aad31305ca3d","slug":"one-nation-one-election-will-save-money-and-time-anupama-sitapur-news-c-102-1-stp1002-131096-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन नेशन वन इलेक्शन से बचेगा धन व समय : अनुपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन नेशन वन इलेक्शन से बचेगा धन व समय : अनुपमा
Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के श्रीराम चंपा देवी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज, माधवपुरम में सोमवार को महिला सम्मेलन के तहत संवाद हुआ। इसमें महिलाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया।
मुख्य अतिथि बहराइच से सदर विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि देश में वर्तमान व्यवस्था के तहत हर समय कोई न कोई चुनाव होता रहता है। इस वजह से बहुत सा धन व समय खर्च होता है। परंतु वन नेशन वन इलेक्शन में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने पर जहां समय की बचत होगी, वहां धन की भी बड़ी बचत होगी। इस बचे धन को देश के विकास कार्याें में लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज की राजनीति की प्रमुख शक्तियां हैं, ऐसे में महिलाओं को वन नेशन वन इलेक्शन का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन यह एक दूरगामी व्यवस्था है जो कि भारत के विकास को कई गुना तेजी से बढ़ा देगी। सरकार और इलेक्शन कमीशन दोनों अधिक व्यवस्थित ढंग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का निर्वहन कर पाएंगे। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने भी वन नेशन वन इलेक्शन की नीति का समर्थन कर इसके जल्दी लागू होने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर सीतापुर नगर पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, जया सिंह, कंचन प्रभा पांडेय आदि मौजूद रहीं।