{"_id":"61cb4e9ce8f08f76072bfe82","slug":"one-km-stuck-in-a-truck-girl-dragged-till-sitapur-news-lko610972519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंस एक किमी. तक घिसटती रही छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में फंस एक किमी. तक घिसटती रही छात्रा
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। इंटरमीडिएट की एक छात्रा मंगलवार को कॉलेज जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार ट्रक में फंसकर करीब एक किमी. तक घिसटती चली गई। लोगों के शोर मचाने और जानकारी देने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। हादसे को देख सड़क पर दूसरा ट्रक खड़ाकर ट्रक को रोका गया। छात्रा को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हरगांव इलाके के भूड़पुरवा मजरा रायपुर निवासी दिव्यांशी सिंह हरगांव कस्बे में एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। चश्मदीदों की माने तो ट्रक में छात्रा की साइकिल फंस गई। इसके बाद वह भी ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को जानकारी दी और शोर भी मचाया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। इसके बाद चीनी मिल गेट के पास लोगों ने दूसरा ट्रक खड़ा कर सामने से आ रहे ट्रक को रोका। सूचना पर एसओ हरगांव ब्रजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल छात्रा को हरगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। चश्मदीदों की माने तो घटनास्थल से चीनी मिल की दूरी करीब एक किमी. है। छात्रा एक किमी. तक ट्रक में घिसटती गई।