फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One killed, eight injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, आठ घायल

Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, eight injured in road accident
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में अन्नप्राशन संस्कार कराकर वापस लौट रहे ऑटो की पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के झबरा गांव निवासी अंकित अपने पुत्र के अन्नप्राशन संस्कार के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ महोली के कारेदेव मंदिर आया था। अन्नप्राशन के बाद सभी ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महोली इलाके में चंद्रा गांव में ढाबे के पास हाईवे पर महोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को सीएचसी महोली ले जाया गया। डॉक्टरों ने कौशल (13) पुत्र विनोद को मृत घोषित कर दिया। घायलों में आरती (30), मालती (35) तनु (4) संगम (6) रामदुलारी (60), प्रिया (10), संतराम (30) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल आरती, मालती, तनु व संगम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य चार लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। गई। कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed