{"_id":"5d4483228ebc3e6ca302bb89","slug":"one-died-in-road-accident-sitapur-news-lko474314056","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से ग्रामीण की मौत, हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से ग्रामीण की मौत, हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में पेशी पर साइकिल से जा रहे एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में एसयूवी की टक्कर से मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने गांव के ही छह लोगों पर दुर्घटना के नाम पर हत्या करा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महोली कोतवाली इलाके के बम्भौरा निवासी रमाकांत (50) पुत्र भगवानदीन अवस्थी शुक्रवार को साइकिल से जिला मुख्यालय के मामले में पेशी के लिए जा रहे थे। जब वह उरदौली बम्भौरा मार्ग पर टीकर अदमल गांव के पास पहुंचे, तभी उन्हें एक तेज रफ्तार एसयूवी टक्कर मारकर निकल गई।
इस हादसे में रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पहले तो मामला महज सामान्य सड़क हादसा माना गया, लेकिन बाद में मृतक के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजन का आरोप है कि गांव के ही पप्पू सिंह आदि से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते इन लोगों ने कुछ अर्सा पूर्व हत्या करने की धमकी दी थी। अब रमाकांत की दुर्घटना कराकर हत्या करा दी गई। मामले में गांव के ही शुभम, सुरेंद्र, अतुल, धीर, प्रवीण व डेविड आदि के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
खबर पाकर सीओ सदर महेंद्र सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर मुस्तकीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।