{"_id":"64e361fde5063fb9830790c4","slug":"one-crore-will-be-recovered-from-former-mla-of-sp-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1713-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सपा के पूर्व विधायक से होगी एक करोड़ की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सपा के पूर्व विधायक से होगी एक करोड़ की रिकवरी
Mon, 21 Aug 2023 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप
शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। सीतापुर की सदर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल से एक करोड़ 35 हजार 954 रुपये की धनराशि की रिकवरी होगी। शासन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने यह आदेश जारी किया है।
पूर्व विधायक पर अपने ही शिक्षण संस्थान को गलत तरीके से 38 लाख रुपये आवंटित कर विकास कार्य कराने का आरोप है। इस मामले की पूर्व में लोकायुक्त कार्यालय में भी शिकायत हुई थी। अब इस मामले को सीधे शासन देख रहा है। शासन के ग्राम विकास अनुभाग-9 के उपसचिव ने बीती 3 अगस्त को जिलाधिकारी सीतापुर को अवगत कराया कि पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि की 38 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया है। इस पर 10.60 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाया गया है। ब्याज की धनराशि 62 लाख 35 हजार 954 रुपये है। ब्याज सहित कुल धनराशि एक करोड़ 35 हजार 954 रुपये की रिकवरी होनी है।
वर्जन
एसडीएम सदर करेंगे वसूली, शासन को जाएगी रिपोर्ट
इस प्रकरण में पूर्व विधायक से रिकवरी के निर्देश मिले हैं। रिकवरी के लिए एसडीएम सदर को नामित किया गया है। वह इस धनराशि की वसूली करके सूचित करेंगे। इसकी रिकवरी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
-राम भरत तिवारी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व