{"_id":"69af11be989c651acc03084d","slug":"one-and-a-half-lakh-people-did-not-pay-their-dues-electricity-will-be-cut-sitapur-news-c-102-1-slko1053-151520-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेढ़ लाख लोगों ने नहीं जमा किया बकाया, कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेढ़ लाख लोगों ने नहीं जमा किया बकाया, कटेगी बिजली
Tue, 10 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिसवां क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर जांच करते अधिशासी अभियंता संजीव मिश्रा।
सीतापुर। बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली बिल राहत योजना में भी बिल न जमा करने वाले करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटेंगे। इन उपभोक्ताओं ने छह माह से तीन साल तक बिजली उपयोग की पर बिल जमा नहीं किया है।
बिजली विभाग की तरफ से बिजली राहत योजना शुरू की गई थी। इस योजना की अवधि 28 फरवरी को समाप्त हो गई है। योजना के तहत 3.20 लाख उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। इसमें करीब 1.20 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का फायदा उठाया है। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बकाया जमा नहीं किया है। बिजली उपयोग कर रहे हैं।
इसमें करीब 50 हजार उपभोक्ताओं ने योजना अवधि समाप्त हो जाने के बाद बिल की कुछ धनराशि जमा कर दी है। इसके बाद भी डेढ़ लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिल नहीं जमा किया है। अब बिजली विभाग ने इनके कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। तहसील की तरफ से आरसी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
तहसील व विजिलेंस की टीमें करेंगी कार्रवाई
बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग, विजिलेंस व तहसील प्रशासन की टीमें मिलकर कार्रवाई करेंगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित तहसील के एसडीएम व बिजली विभाग के अफसर बकायेदारों के घर जाएंगे। कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेंगे। बिजली चोरी मिलने पर प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी। यह अभियान अगले सप्ताह प्रारंभ किया जाएगा।
अनुरक्षण का कार्य जोरों पर
गर्मी में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सकें। इसके लिए मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस समय ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने, खराब इंसुलेटर हटाने सहित अन्य काम हो रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी उपकेंद्रों पर मरम्मत का काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
अगले सप्ताह से होगी कार्रवाई
बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ता चिह्नित कर लिए गए है। इनके खिलाफ अगले सप्ताह से अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
- ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
जिले के कुल बिजली उपभोकता- करीब 6.50 लाख
बिल राहत योजना में चिह्नित उपभोक्ता- करीब 3.20 लाख
योजना से लाभान्वित उपभोक्ता- करीब 1.20 लाख
योजना समाप्ति के बाद बिल जमा करने वाले उपभोक्ता- 50 हजार
बिजली विभाग के डिफॉल्टर उपभोक्ता- करीब 1.50 लाख
(नोट- यह बिजली विभाग के आंकड़े हैं।)