फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One and a half hour jam took place on scissor bridge

कैंची पुल पर डेढ़ घंटा लगा जाम

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
One and a half hour jam took place on scissor bridge
सीतापुर। शहर स्थित कैंची पुल पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जाम लग गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में लोग परेशान रहे। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम कैंची पुल पर लगाए गए एंगल में एक ओवरलोड वाहन फंसने से लगा। दरअसल, कैंची पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए गुरुवार रात दोनों तरफ लोहे के एंगल लगाए गए थे, जिसमें सुबह एक ओवरलोड वाहन फंस गया और उसकी वजह से एंगल का पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कैंची पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सुबह आड़े-तिरछे वाहनों की कतारें लंबी दूरी तक लगी रहीं। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूली वाहन भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे। बाइक सवारों और बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों ने संकरी गलियों का सहारा लिया, तो किसी ने वापस होकर हाईवे का लंबा रास्ता पकड़ा और बच्चों को स्कूल छोड़ा, लेकिन जो वाहन पुल के बीचोबीच में फंसे थे वह काफी देर तक फंसे रहे, जिससे कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। तमाम छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में देर हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे बढ़ते जाम को देखकर कहीं जाकर जिम्मेदार जागे, जिसके बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विद्यार्थी स्कूल से हुए वापस
जाम में अपने अभिभावकों के साथ फंसे स्कूली बच्चों को स्कूल देर से पहुंचने के चलते वापस घर लौटना पड़ा। इस्माइलपुर निवासी आशीष अपने बच्चे को छोड़ने के लिए सिविल लाइन स्थित एक स्कूल जा रहे थे, लेकिन जाम लगने की वजह से करीब एक घंटा देर से पहुंचे तो विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें वापस कर दिया। वहीं दूसरी ओर यही हाल कांशीराम कॉलोनी निवासी गौरव के साथ हुआ जो अपने बेटे को आर्यनगर स्थित एक स्कूल में छोड़ने के लिए घर से निकले थे।

कैंची पुल पर लगाए एंगल रहे चर्चा का विषय
भारी वाहनों को रोकने के लिए गुरुवार रात कैंची पुल पर लगाए गए एंगल चर्चा का विषय बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह ओवरलोड वाहन एंगल में फंसने के बाद एक तरफ का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। फिर दोपहर बाद दूसरी ओर लगे एंगल को भी हटा दिया गया। राहागीरों और स्थानीय दुकानदारों में चर्चा है कि जब एंगल हटाना था तो लगाया क्यों गया। इससे राजस्व का भी जिम्मेदार नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed