फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On the lines of Ayodhya, Ram will come to the city also

Sitapur News: अयोध्या की तर्ज पर शहर में भी राम आएंगे

Thu, 18 Jan 2024 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jan 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Ayodhya, Ram will come to the city also
सीतापुर। अयोध्या की तर्ज पर 22 जनवरी को शहर के महा मृत्युंजय मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम दरबार उसी मुहूर्त में यहां विराजमान होगा, जिस मुहूर्त में अयोध्या में भगवान प्रभु श्रीराम विराजेंगे।
विज्ञापन

शहर के आर्यनगर स्थित सीताराम मंदिर में बृहस्पतिवार से अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। सीताराम मंदिर की आकर्षक सजावट मन मोह रही है। यहां प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम दरबार का पूजन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान बृहस्पतिवार को राम भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर खूब थिरके। भजन-कीर्तन की अविरल रसधार बही तो समूचा वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

धर्मगुरु आशीष शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन भजन-कीर्तन व पूजन का क्रम चलता रहेगा। 20 जनवरी को अखंड रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा। 21 जनवरी को समापन पर पूजन व प्रसाद वितरण होगा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत सीताराम मंदिर से होगी। शहर का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा बिजवार स्थिर महा मृत्युंजय मंदिर पहुंचेगी। मंदिर के महंत राजेेंद्र दास महा मृत्युंजय मंदिर में विधि-विधान से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले मुहूर्त में ही राम दरबार यहां विराजेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास है।



अयोध्या के लिए आज प्रस्थान करेंगे संत-महंत
नैमिषारण्य/सीतापुर। संत-महंतों का दल शुक्रवार सुबह 11 बजे चक्रतीर्थ पर पूजन के उपरांत अयोध्या के लिए रवाना होगा। सबसे पहले चक्रतीर्थ पर सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति द्वारा संत-महंतों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद संत व महंत चक्रतीर्थ से ललिता देवी मंदिर तक ढोल-नगाड़ों व जयकारों की धुन के बीच पैदल जाएंगे। फिर ललिता देवी का पूजन कर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले समारोह में चक्रतीर्थ के पुजारी राज नारायण पांडेय, पहला आश्रम महंत नारायण दास, बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, स्वामी विद्यानंद सरस्वती, साध्वी मुमुक्षा, साध्वी सरोज देवी, आत्मप्रकाश मिश्रा, अंजनीदास, प्रीतमदास आदि शामिल हैं।


लहरपुर में 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
लहरपुर/सीतापुर। अयोध्या में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राम भक्तों ने बाइक रैली निकलकर जनसंपर्क किया। नगर के टांडा सालार, मिश्रपुर सहित विभिन्न मोहल्लों के राम भक्तों से संपर्क कर 22 जनवरी को निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगर के भोलिया बाबा मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भारी संख्या में राम भक्त राम धुन संकीर्तन का जाप करते हुए रात्रि बेला में दीपावली मनाने का अनुरोध करेंगे। इस मौके पर उमेश मेहरोत्रा, रामे बाजपेई, सुरेश जयसवाल, रामानंद अवस्थी, कमल टंडन, मयंक टंडन, निर्मल पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।



22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आह्वान
रेउसा के राजपुर क्योटाना स्थित शिव भोले मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक हुई। मुख्य अतिथि संगठन मंत्री कृतार्थ मिश्र ने 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। अश्वनी तिवारी ने प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को ऐतिहासिक व यादगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed