फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On protest, miscreants shot the young man

विरोध पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Tue, 07 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
On protest, miscreants shot the young man
रामगढ़ (सीतापुर)। संदना इलाके में रविवार रात घर में घुसे बदमाशों से एक युवक भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। वारदात के बाद बदमाश सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर कर लिया है। वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

संदना इलाके के समसापुर निवासी भूरे उर्फ चंद्रपाल सिंह रविवार रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे बदमाश भागने की फिराक में थे। इसी बीच गृहस्वामी के बेटे मोहन सिंह (28) की आंख खुल गई। वह बदमाशों का विरोध करते हुए भिड़ गया। युवक के पकड़ने से बदमाशों ने खुद को फंसता देख मोहन को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली लगते ही वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। घायलावस्था युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर एसडीएम मिश्रिख, सीओ, संदना, नैमिषारण्य, मछरेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख का माल उड़ा ले गए
चोरों ने इसी गांव के रामदास के घर में भी धावा बोला। घर में दाखिल हुए चोर नकदी और अन्य सामान पार कर ले गए हैं। गृृहस्वामी रामदास के मुताबिक, 32 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि डेढ़ लाख का सामान चोरी किया गया है।
शोर मचाने पर भागे
चोरों ने समसापुर गांव के ही निवासी महेश के घर में धावा बोला। दरवाजे के रास्ते घर में घुसे चोर अपने मकसद में कामयाब होते, इससे पहले ही गृहस्वामी की पत्नी की आंख खुल गई। इस पर उनके शोर मचाने पर चोर भाग गए। गृहस्वामी बाहर रहकर नौकरी करते है।

20 संदिग्ध हिरासत में
भूरे सिंह के घर हुई गोलीकांड की घटना के दौरान मौके से भागते समय बदमाशों की चप्पल, गमछा, लोहे का सब्बल छूट गया है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। एसओ का कहना है कि 15 से 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed