{"_id":"5863f3e14f1c1b425ceeb3e5","slug":"old-man-killed-in-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली के बड़ागांव में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग को घर के पास ही सांड़ ने पटककर मार डाला। जब तक ग्रामीण पहुंचते, बुजुर्ग की सांसें थम चुकी थीं। परिवारीजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पूर्व भी इसी सांड़ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो चुकी हैं जबकि कई ग्रामीण जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन
बड़ागांव निवासी मूले (65) बुधवार सुबह करीब सात बजे नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। इसी बीच घर के बाहर बैठे सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ ने बुजुर्ग को सींग में फंसाकर कई बार पटक दिया। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पहुंचते, बुजुर्ग की सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि सांड़ ने इससे पूर्व भी कई लोगों को निशाना बनाया है। करीब साल पूर्व इसी सांड़ ने गांव के ही बाबू को पटककर मार डाला था। एक साल के भीतर इस सांड़ ने गांव के ही केदारी, टीका, सटल्ले आदि पर भी जानलेवा हमला कर चुका है।
विज्ञापन