{"_id":"aa0bfb230b8564fb16567358a776aae5","slug":"old-man-killed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के बेटे ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मछरेहटा के गुलरिया गांव निवासी छोटेलाल (75) के घर जाने वाले रास्ते पर गांव निवासी भोंदू खूंटे गाड़ कर मवेशी बांध रहा था। छोटेलाल ने इसका विरोध किया। बहू संजू पत्नी मनोहर भी आ गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर भोंदू पक्ष के कई लोग धारदार हथियार व डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जिसके बाद इन लोगों ने छोटेलाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी संजू को भी नहीं बख्शा। छोटेलाल को मरणासन्न करने के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद छोटेलाल व उसकी बहू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं संजू को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
उधर, खबर पाते ही एसओ जगदीश यादव मौके पर पहुंचे। मामले में मृतक के बेटे मनोहर ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं था। उसने गांव के ही भोंदू, उसके दो बेटे मुकेश व राकेश तथा नेकराम पुत्र प्यारेलाल को नामजद किया है।
एसओ का कहना है चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।