फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man dies in attack of bullies

दबंगों के हमले में वृद्धा की मौत

Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in attack of bullies
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीती रात एक पक्ष के दबंगों ने शराब के नशे में दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मृतका के पति समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी भरोसे व मीरनगर निवासी नौमीलाल यादव के बीच रंजिश है। शुक्रवार की शाम सरैंया शारदा नहर चौराहे पर दोनों के बीच नशे में कहासुनी हुई थी। बताया जाता है कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया था। इसके बाद आरोप है कि शुक्रवार की देर रात नौमीलाल अपने साथियों को लेकर भरोसे के घर पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में भरोसे (65) पुत्र बजरंग, मोहन पुत्र भरोसे, प्रमोद पुत्र भोला, परशुराम पुत्र सूबेदार, भोली पत्नी भोला, जदुराई (65) पत्नी भरोसे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान जदुराई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतका के बेटे धनीराम ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ सदरपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी नौमी लाल, हरेश पुत्रगण नत्था, मुकेश, पवन पर केस दर्ज कर लिया गया है।
शराब के नशे व पुरानी रंजिश में घटना हुई है। नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सीओ महमूदाबाद रविशंकर ने बताया कि पिटाई से महिला की मौत हो गई है। छह लोग घायल हुए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

चुनावी रंजिश में घटना की चर्चा
मारपीट में चुनावी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। लोगों की माने तो दोनों पक्षों में प्रधानी और विधायकी को लेकर चुनावी रंजिश थी। शुक्रवार को नहर चौराहे पर इसी बात को लेकर ही विवाद हुआ था। जिसके बाद नशे की हालत में आरोपितों ने मारपीट की। हालांकि, पुलिस चुनावी रंजिश में घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed