{"_id":"56ec38884f1c1bbc588b460d","slug":"old-age-home-in-city-as-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच करोड़ से बनेगा वृद्धाश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पांच करोड़ से बनेगा वृद्धाश्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
home loan
बेसहारा बुजुर्गों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें यहां पर आश्रय की बेहतरीन सहूलियतें मिलेंगी। इसके लिए शहर में नगर पालिका वृद्धा आश्रम बनवाएगी। बुजुर्गों को यहां पर रहने के साथ ही खान-पान की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
रैन बसेरे का भी निर्माण होगा। इस पर करीबन पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहरी इलाकों में बेसहारा बुजुर्गों के लिए आश्रम नहीं है। इसे देखते हुए पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने शहरी इलाके में एक-एक वृद्धा आश्रम व रैन बसेरे का निर्माण कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पालिका सदन की बैठक में शहरी इलाके में वृद्धा आश्रम व रैन बसेरे का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब पालिका यहां पर वृद्धा आश्रम बनवाएगी।
विज्ञापन
आश्रम में बुजुर्गों के ठहराव के साथ खाने-पीने की भी सुविधा रहेगी। इसके अलावा स्थाई रूप से रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इनमें निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब जल्द ही जमीन चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।