{"_id":"6ac7eecdba5d5906c10c40c9","slug":"instructions-for-effective-action-to-curb-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165497-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
Fri, 09 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, ब्लैक स्पॉट, सड़क किनारे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाएं। प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, संकेतक और प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखे जाएं। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसडीएम सदर जनार्दन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जागरूकता पर जोर
डीएम ने परिवहन और पुलिस विभाग को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कार्रवाई के साथ जनजागरूकता भी जरूरी है। आमजन को यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लगातार जागरूक किया जाए। इसके अलावा थानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित मिलने वाली शिकायतों और सुझावों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।