{"_id":"5d28cee58ebc3e6d15259e03","slug":"officers-reached-for-investigation-sitapur-news-lko4703594189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष की जांच करने नपा पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष की जांच करने नपा पहुंचे अफसर
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर अध्यक्ष के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए शुक्रवार को सहायक निदेशक लेखा उपेद्र तिवारी जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान एडीएम से मिलकर दस्तावेज हासिल किए।
मालूम हो कि नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। नजूल भूमि फ्री होल्ड करने सहित तमाम वित्तीय अनियमितता करने की बात कही गई थी। इस पर दो बरस पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने अध्यक्ष के खिलाफ शासन को पत्र लिखा था।
इस पर सहायक निदेशक लेखा उपेंद्र तिवारी शुक्रवार को जांच करने नगर पालिका पहुुंचे। उसके बाद एडीएम से मिलकर इस जांच से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किए। उसके बाद जब वह नगर पालिका पहुंचे तो सभासद मोनू आर्या ने दो बार नगर पालिका में सरकारी दस्तावेज जलाए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं निलंबित किए गए कार्यालय अधीक्षक सुधीर शुक्ला ने भी अपना निलंबन राजनीतिक द्वेषपूर्ण कराए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए दस्तावेज दिए।