फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Officers reached Dudaval and got the transformer removed

Sitapur News: डूडावल पहुंचे अफसर, हटवाया ट्रांसफॉर्मर

Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Officers reached Dudaval and got the transformer removed
पिसावां। डूडावल गांव में दिव्यांग पुत्र के साथ धरने पर बैठी महिला को न्याय मिल गया। मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने आमरण अनशन तुड़वाया। डीएम के निर्देश पर महिला की समस्या का समाधान किया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की हिदायत भी दी। महिला के मुद्दे को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

मंगलवार के अंक में दिव्यांग पुत्र के साथ महिला भूख हड़ताल पर बैठी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले का जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रेशमा की कृषि योग्य जमीन पर गांव के ही राम प्रसाद व अन्य ने बिना सहमति के जबरन ट्रांसफार्मर रखवा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने 17 वर्षीय पुत्र के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई थी। डीएम की सख्ती के बाद हरकत में आए बिजली विभाग के अधिकारी मंगलवार सुबह महिला के पास पहुंचे। पहले आमरण अनशन खत्म करवाने का प्रयास किया, जब वह नहीं मानीं तो अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर हटवाया। इसके बाद महिला ने अपने पुत्र के हाथों जूस पीकर आमरण अनशन समाप्त किया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed