{"_id":"6860467988ddbe78b4036a1b","slug":"officers-given-training-on-redressal-of-grievances-sitapur-news-c-102-1-slko1052-135342-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शिकायतों के निस्तारण का अफसरों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शिकायतों के निस्तारण का अफसरों को दिया प्रशिक्षण
Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जनता की शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। अफसरों के संग कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को शासन के निर्देशानुसार गुणवत्तापरक शिकायतों का निस्तारण कैसे किया जाए, इसके संबंध में प्रशिक्षित किया गया। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि निगेटिव फीड कम करने का प्रयास करें।
शिकायतकर्ता से संपर्क बढ़ाया जाए। मौके पर जाकर जांच की जाए। जांच रिपोर्ट में आवेदक का बयान या स्पॉट मेमो व स्थलीय जीपीएस फोटो अवश्य लगाई जाए। यदि आवेदक मौके पर मौजूद नहीं हो रहा है या मौजूद होने पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा है तो स्पॉट मेमो पर हस्ताक्षर करने वाले कम से कम दो लोगों के मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें।
एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम ने अफसरों और कर्मचारियों को बताया कि ऑनलाइन व हेल्पलाइन शिकायतें सीधे जांच अधिकारी के पास पहुंचती हैं। उनमें यदि आवेदक के अनुसार कार्य करा दिया गया है तो आख्या फीड करते समय ऑप्शन भरने हैं। उन्होंने अन्य जरूरी जानकारी निस्तारण से संबंधित बताईं। पंचायत राज विभाग, पूर्ति विभाग, निकाय, मनरेगा, खनन आदि विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।