फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Officer caught chattracti on Bardi petrol pump

बाड़ी पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली

Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Officer caught chattracti on Bardi petrol pump
प्रशासन व ऑयल कंपनी के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को सिधौली क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप की एक मशीन में गड़बड़ी मिली। अधिकारियों के अनुसार पांच लीटर में 30 मिली तेल कम निकल रहा था। पंप के तेल बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम शेरी, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, बांट माप अधिकारी मुकुल उपाध्याय ने तेल कंपनियों के अधिकारियों की टीम के साथ सोमवार को बाड़ी स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने वहां लगी मशीनों के पुर्जे चेक किए और लीटर में तेल नाप कर देखा। एक मशीन में गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने पाया कि उस मशीन से पांच लीटर में करीब 30 मिली तेल कम निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटतौली को पकड़ने के बाद अधिकारियों ने वहां पर तेल बिक्री पर रोक लगा दी। अधिकारियों की टीम ने कमलापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर व सिधौली के अहमदपुर जट के निकट सांई फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की।


अधिकारियों की टीम ने सांई फीलिंग स्टेशन पर देर शाम तक जांच पड़ताल की, लेकिन उस पंप पर किसी भी तरह की खामी नहीं मिली। एसडीएम ने बताया कि तीन पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई है। बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ी गई है। वहां तेल बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बाकी के दो पेट्रोल पंपों पर कोई कमी नहीं निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed