{"_id":"6afdf3818441c86b75035937","slug":"offered-prayers-and-sought-blessings-on-amla-navami-sitapur-news-c-102-1-stp1002-167910-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंवला नवमी में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंवला नवमी में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीष
Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। अक्षय नवमी पर बुधवार को महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद भोजन बनाकर परिवार समेत प्रसाद ग्रहण किया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अक्षय नवमी अथवा आंवला नवमी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी पर किए गए स्नान, दान, जप, तप और पूजा का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता बल्कि इसका फल अक्षय बना रहता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी ने एक बार आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन कराया था। तभी से इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने की परंपरा प्रचलित हुई। कस्बे में कसमंडा राजघराने की आंवले की बाग में कई महिलाओं ने अक्षय नवमी के पूजन व भोजन करने की परंपरा निभाई। महिलाओं ने वृक्ष पर जल अर्पित कर रोली, अक्षत, पुष्प और दीपक से पूजन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने बताया कि अक्षय नवमी पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और दान करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।