Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Students showcased their talent in the Amar Ujala Olympiad

Sitapur News: अमर उजाला ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the Amar Ujala Olympiad
सीतापुर। अमर उजाला ओलंपियाड 2026 को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्सुकता रही। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और बच्चों ने एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल किए।
विज्ञापन

महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक स्कूल, कजियारा के जफर मेमोरियल स्कूल, सीतापुर के एचआरए इंटर कॉलेज और रिजेंसी पब्लिक स्कूल तथा रामपुर मथुरा के बाबा बालक राम इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा परखने और शैक्षिक क्षमता को निखारने का अवसर मिल रहा है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बच्चों ने अपनी भाषाई समझ, शब्द ज्ञान और प्रश्नों को हल करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालयों में परीक्षा को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ओलंपियाड को विद्यार्थियों के लिए नियमित पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी योग्यता साबित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने का अच्छा मंच माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed