{"_id":"58b6d88d4f1c1b9c1883170c","slug":"ofc-cut-no-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से संचार सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से संचार सेवा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
mobile
बीएसएनएल की ओएफसी कटने से क्षेत्र में संचार सेवाएं बाधित हैं। यहां दो दिन पहले ओएफसी कट गई थी। इससे उपभोक्ताओं के मोबाइल शोपीस बनकर गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
सकरन में बीएसएनएल की ओएफसी बिसवां टावर से जुड़ी है। ताकि यहां के उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सहूलियतें मिल सके। सोमवार को सांडा-सकरन के बीच बीएसएनएल की ओएफसी कट गई थी।
विज्ञापन
जिस कारण कस्बा सकरन समेत दुगाना, लखुआबेहड़, प्यारापुर, काजीपुर, सुमरावां, सैदापुर, तारपारा आदि समेत दो दर्जन से ऊपर गांवों की संचार सेवा ठप हो गई पर दो दिन बाद अभी तक बाधित संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई है। उपभोक्ता राजकुमार, रोहित, गौरव, रमाकांत, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार आदि ने दो दिन से बंद संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन