{"_id":"685ee1004e3c0f91ee074cb3","slug":"now-the-facility-of-platelets-and-plasma-is-also-available-in-the-district-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1037-135283-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल में अब प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल में अब प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की भी सुविधा
Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को प्लेटलेट्स व प्लाज्मा मिलने की सुविधा भी मुहैया होगी। दो साल के लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने अस्पताल प्रशासन को कंपोनेंट सेपरेटर मशीन चलाने का लाइसेंस जारी कर दिया है। लाइसेंस मिलने के बाद अब मशीन संचालन के लिए अन्य जरूरी इंतजाम पूरी कराए जा रहे हैं। उम्मीद है जुलाई के पहले सप्ताह से मरीजों को जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स व प्लाज्मा मिलने की सुविधा मिलने लगेगी। इससे उन्हें इसके लिए दूर दराज तक दौड़ लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसका सबसे अधिक फायदा डेंगू मरीजों को होगा।
अभी तक प्लेटलेट्स के लिए जिले में सरकारी स्तर पर कोई सुविधा नहीं है। ऐसे मरीजों को सीधे लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। करीब दो साल पहले ब्लड सेंटर में इसके लिए कंपोनेंट सेपेेरेटर मशीन मंगाई गई थी। इसके संचालन के लिए तीन स्वास्थ्य कर्मियों की लखनऊ में ट्रेनिंग भी कराई गई लेकिन केंद्र सरकार के स्तर से जारी होने वाला लाइसेंस न मिल पाने से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से जारी होने वाले लाइसेंस के लिए कई बार टीम ने अस्पताल आकर निरीक्षण भी किया। अब केंद्र सरकार की तरफ से मशीन को संचालित करने का लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है।
निशुल्क मिलेंगी प्लेटलेट्स
मशीन चालू हो जाने से डेंगू के मरीजों को जिला अस्पताल से आसानी से निशुल्क प्लेटलेट्स निशुल्क मिल सकेंगी। बस इसके लिए एक डोनर को लाने की जरूरत होगी। सामान्य तौर पर जुलाई से सितंबर माह के दौरान डेंगू के प्रकोप के चलते 10-15 मरीजों को रोजाना प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
होल ब्लड का चार प्रकार से होगा उपयोग
ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. पूजा यादव ने बताया इस मशीन द्वारा ब्लड से प्लेटलेट्स निकालने की सुविधा मिलेगी। यह डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। रक्त से निकलने वाला पीआरबीसी उन महिलाओं को चढ़ाया जाएगा, जिनका हीमोग्लोबिन कम होता है। प्लाज्मा बर्न के मरीजों को दिया जाएगा। इसके अलावा क्रायो विटामिन ए व अन्य की कमी के चलते चढ़ाया जाता है। इससे एक ही ब्लड को कई तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।
मिल गया लाइसेंस
केंद्र सरकार की तरफ से लाइसेंस मिल गया है। कुछ जरूरी सामग्री जुटाई जा रही है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में इसे चालू करवा दिया जाएगा।
डॉ. पूजा यादव, प्रभारी ब्लड सेंटर, जिला अस्पताल