फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now get water every farm

अब हर खेत को मिलेगा पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 11 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी। अब खेतों में पानी पहुंचाने का बंदोबस्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) में जिले के सात ब्लॉकों को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों में सिंचाई के पर्याप्त संसाधन स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों के हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके। केन्द्र सरकार ने चयनित ब्लॉकों की विस्तृत कार्ययोजना 20 जुलाई तक उपलब्ध कराने क ो कहा है।
 मालूम हो कि मोदी सरकार ने सिंचाई निवेश में एकरूपता लाने को लेकर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत खेतों में जल का इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना है, इससे जहां पानी के अपव्यय को रोका जाएगा, वहीं हर खेत को मांग के अनुरूप पानी उपलब्ध कराया जाना है। सरकार की मंशा वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक पूरे देश में हर खेत को पानी उपलब्ध कराने की है। जिस पर कार्य भी शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि जिलों में अफसरों व कर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर योजना को अमली जामा कैसे पहनाया जाए, इस पर मंथन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पीएमकेएसवाई को लेकर मोदी सरकार ने 50 हजार करोड़ का बजट रखा है। योजना को लेकर 53सौ करोड़ का आवंटन भी हो गया है। सरकार ने योजना को मूर्त रूप देने के लिए 75 व 25 प्रतिशत केन्द्र एवं राज्य की हिस्सेदारी भी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीअाे एसके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर चयनित ब्लॉकों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 जुलाई तक कार्ययोजना शासन को भेजनी है। इसको लेकर केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि का दौरा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed