{"_id":"57979f524f1c1b012021e043","slug":"notice-to-three-sugar-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया न देने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न देने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस
Amarujala Bureau
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का बकाया न देने पर जिले की तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। इन पर करीब 45 करोड़ रुपये का बकाया है। इन्हें बकाया भुगतान के लिए 31 जुलाई तक समय दिया है। मुकर्रर अवधि में भुगतान न करने पर चीनी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में सात चीनी मिलें थीं। इनमें महोली व कमलापुर चीनी मिलें बंद हैं। मौजूदा वक्त में अवध शुगर मिल हरगांव, सेक्सरिया शुगर मिल बिसवां, डालमिया चीनी मिल रामगढ़, डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद हैं। इन चीनी मिलों को यहां के काश्तकारों द्वारा गन्ना आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
पेराई सत्र 2015-16 में किसानों के भुगतान के बाद तीन चीनी मिलों पर 45 करोड़ रुपये बकाया है। नियमत: यह भुगतान चीनी मिलों को मिल बंद होने के तीन माह के अंदर कर देना चाहिए था, लेकिन चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया है। इस पर शासन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
बकाया आदेश जारी कर जिला प्रशासन को बाकीदार चीनी मिलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने मंगलवार को काश्तकारों को बकाया भुगतान न करने वाली तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने 31 जुलाई तक अवशेष बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। बकाया भुगतान न करने की दशा में अवशेष चीनी ब्रिकी पर रोक लगा दी जाएगी।
यह हैं बकाया
हरगांव - 1891.16 लाख
जवाहरपुर - 2464.57 लाख
बिसवां - 103.61 लाख