{"_id":"6adcfa08f49ebc398809a353","slug":"notice-to-the-headman-for-poor-quality-of-mdm-sitapur-news-c-102-1-slko1052-166400-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधान को नोटिस
Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राशन की दुकान और विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम गणेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता खराब मिलने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। जांच में सब्जी में केवल आलू और सोयाबीन पाए गए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की ताकीद की। इसके बाद उन्होंने ग्राम तारनपुर में उचित दर विक्रेता इशहाक खान की राशन की दुकान का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड धारकों से भी संवाद कर राशन वितरण के संबंध में जानकारी लेने के बाद ग्राम तारनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का भी निरीक्षण किया।