{"_id":"5be3e1073689a9e67f85dacae084dbc6","slug":"notice-to-pradhan-and-4-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षकों व प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षकों व प्रधान को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं बन रहा है। इसकी हकीकत एमडीएम समन्वयक के औचक निरीक्षण में देखने को मिली।
विज्ञापन
जिस पर चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एक ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है।
जिला समन्वयक एमडीएम बृजमोहन सिंह ने गुरुवार को लहरपुर व खैराबाद विकास खंड के नौ विद्यालयों का औचक मुआयना किया। वह सुबह 9 बजे लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय नव्वापुर पहुंचे।
यहां खाना बनाने की कोई तैयारी नहीं थी। रसोइयां गायब थी। प्रधानाध्यापक महफूज आलम मेन्यू के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। जबकि पिछले बुधवार को कोफ्ता की जगह खीर बनी थी। जिस पर शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया। प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
इसके बाद वह खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय खैरमपुर पहुंचे। यहां पर प्रधानाध्यापक माधुरी सिंह ने तीन जुलाई के बाद से रजिस्टर पर मेन्यू नहीं चढ़ाया था। केवल अनाज का ही जिक्र था। मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बना था।
विज्ञापन
इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरमपुर में अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त नहीं मिला। परिसर में गंदगी थी। एमडीएम रजिस्टर भरा नहीं था। मेन्यू के हिसाब से भोजन बनते नहीं मिला। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय निमरी पहुंचे। यहां पर बच्चे टहलकर भोजन कर रहे थे।
बगैर मेन्यू के भोजन बना हुआ था। प्रधानाध्यापक सुरेश प्रकाश ने बताया गेहूं पिसकर नहीं आया है इसी वजह से मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बन सका है। जिस पर चारों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनसे तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।