फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to evacuate 50 houses

50 घरों को खाली करने का नोटिस

Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to evacuate 50 houses
सिधौली (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र में 50 वर्ष पुराने बने मकानों के मामले में कुछ लोगों को नोटिस और 50 ग्रामीणों को मकान खाली करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद लोग भड़क गए। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने गांव में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को हिन्दुस्तान किसान मंच के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह की अगुवाई में वे लोग सीएम से मिलने लखनऊ जाएंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।
विज्ञापन

विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंहपुर के मजरे देवीपुरवा मदारीपुर है। इसमें करीब 50 वर्षों से भी अधिक समय से ग्रामीणों के मकान बने हुए है। कुछ ग्रामीणों के पास प्रशासन द्वारा दी गई रसीद भी मौजूद है। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत के रामेश्वर, गोविंद, नंदराम, नासिर, हाशिम सहित सात ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा बेदखली की नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन द्वारा नाप कराई गई और उसके बाद करीब 50 से अधिक ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह अवैध तरीके से मकान बनाए गए है। इन्हें सभी लोग खाली कर दें। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। वह प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही। ग्रामीण हिन्दुस्तान किसान मंच के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed