{"_id":"5d2383448ebc3e6d1074792b","slug":"notice-to-eo-on-water-logging-sitapur-news-lko469614930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर ईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर ईओ को नोटिस
विज्ञापन
सीतापुर। बरसात से शनिवार को पूरा शहर पानी-पानी हो गया था। सभी नाले चोक हो गए। हर तरफ जलभराव हो गया। लापरवाही पर अपर जिलाधिकारी ने ईओ को नोटिस दिया है। चेतावनी दी है कि तीन दिन में जवाब न आने पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया जाएगा।
मानसून से पहले शहर के सभी बड़े नाले सही ढंग से साफ हो जाए, इस पर जिला प्रशासन से शहर के पांच बड़े नालों का 25 जून से एक जुलाई के मध्य रोस्टर के अनुसार सफाई कराने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर के माध्यम से नाला सफाई की फोटो सहित आख्या जिलाधिकारी ने ईओ से तलब की थी।
इसके बाद पांच जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में भी इसको लेकर निर्देश दिया गया था। लेकिन ईओ गुरुप्रसाद पांडेय ने इसकी कोई रिपोर्ट नहीं दी थी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी द्वारा रिपोर्ट को लेेकर मौखिक निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन लापरवाह ईओ ने किसी भी अफसर को कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
ईओ की लापरवाही से दो दिन पहले हुई बरसात में पूरे शहर में जलभराव हो गया था। हर तरफ जलभराव की शिकायतें आ रही थी। जिलाधिकारी कार्यालय तक जलमग्न हो गया था। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी स्थानीय निकाय विनय कुमार पाठक ने ईओ को नोटिस जारी किया है। इसके जरिये तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की चेतावनी दी है।