{"_id":"65aa8fe5a0eebc850a03a0fd","slug":"notice-pasting-campaign-against-big-defaulters-sitapur-news-c-102-1-slko1053-8759-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बड़े बकायेदारों के खिलाफ चला नोटिस चस्पा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बड़े बकायेदारों के खिलाफ चला नोटिस चस्पा अभियान
Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग ने शनिवार को बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया। इस दौरान बड़े बकायेदारों के घर पर नोटिस चस्पा की गई। साथ ही एक सप्ताह में बिल न जमा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शहर के कांशीराम कॉलोनी में चलाए चेकिंग अभियान के दौरान 10 बकायेदारों के घर के बाहर नोटिस चस्पा की गई। साथ ही उनके बिजली मीटर चेक किए। इसी तरह महमूदाबाद में चेकिंग की गई। तथा आठ उपभोक्ताओं के घर पर नोटिस चस्पा कर जल्द बिल जमा करने की चेतावनी दी गई।
अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि बकाया वसूलने को लेकर जिले में रोजाना अभियान चलाया जाएगा। एकमुश्त समाधान योजना के तहत जिन लोगों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है और बकायेदारी कायम है, उन पर विशेष रूप से विभाग की निगाह है।
विज्ञापन
300 से अधिक उपभोक्ताओं ने जमा किए बिल
सीतापुर। बिजली विभाग की तरफ से शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 300 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा किया। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया गया।